ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहॉर्निया का ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती हुए स्वास्थ्य मंत्री

हॉर्निया का ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती हुए स्वास्थ्य मंत्री

पूर्व कराए गए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की वजह से हो गया है पोर्ट साईट हॉर्निया हॉर्निया का ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती हुए स्वास्थ्य मंत्रीहॉर्निया का ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती हुए स्वास्थ्य...

हॉर्निया का ऑपरेशन के लिए रिम्स में भर्ती हुए स्वास्थ्य मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 08 Jul 2020 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को रिम्स में भर्ती हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री हॉर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए रिम्स में भर्ती हुए है। सर्जरी विभाग के डॉ निशिथ एक्का ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को डॉ शीतल मलुआ की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया है। बुधवार को कुछ प्रारंभिक जांच कराई गई है। कार्डियोलॉजी विभाग में उनका ईसीजी व अन्य जांच भी की गई। कुछ और जांच के लिए सैंपल लिया गया है। शाम तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद ऑपरेशन गुरुवार को किया जाएगा। पूर्व में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करा चुके हैंस्वास्थ्य मंत्री को काफी दिनों से हॉर्निया की समस्या है। पूर्व में उन्होंने दिल्ली में इसकी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कराई थी। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की वजह से ही यह कंप्लिकेशन हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार उनके हॉर्निया को चिकित्सकीय भाषा में पोर्टसाईट हॉर्निया कहा जाता है। काफी पुरानी होने के कारण तकलीफ बढ़ गई थी। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में गड़बड़ी की वजह से ही यह हुआ है। गुरुवार को ऑपरेशन कर इसमें जाली लगायी जाएगी और हॉर्निया के होल को भी बंद किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें