सिविल सर्जन ने कर्रा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

स्वास्थ्य निदेशक और खूंटी सिविल सर्जन ने कर्रा सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं पर मरीजों से फीडबैक लिया और पाया कि मरीज संतुष्ट हैं। लेबर रूम में स्वास्थ्य जानकारी ली गई और सभी बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने की सलाह दी गई।

सिविल सर्जन ने कर्रा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

कर्रा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य निदेशक और खूंटी सिविल सर्जन ने कर्रा सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लेबर रूम, फॉर्मेसी, ओपीडी आईपीडी का निरक्षण किया। सीएचसी में मरीजों से मिलकर अस्पताल संबंधी फीडबैक लिया। मरीजों ने कहा कि अस्पताल संबंधी सुविधाओं से संतुष्ट है। लेबर रूम में मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। एएनएम और जीएनएम को जन्म के बाद सभी बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने को कहा। एमटीसी में एडमिट बच्चों के माता से मिलकर बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दवा वितरण केंद्र में दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।