नौ महिलाओं सहित 25 लोगों ने शिविर में किया रक्तदान

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी के सदर अस्पताल में जेएसएलपीएस द्वारा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. आनंद किशोर उरांव और मनीषा सांचा ने किया। 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 25 ने रक्तदान किया। महिलाओं द्वारा रक्तदान एक प्रेरणादायक पहल मानी गई।

नौ महिलाओं सहित 25 लोगों ने शिविर में किया रक्तदान

खूंटी, संवाददाता। स्थानीय सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के तत्वावधान में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), खूंटी द्वारा बहुउद्देशीय भवन तिरला सीएलएफ में शनिवार को स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सखी मंडल, कर्मचारी एवं महिला समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने कहा कि जनहित में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी लगातार इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है और भविष्य में भी प्रखंड स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।शिविर में कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से लगभग 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इनमें 9 महिलाओं द्वारा रक्तदान किया जाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है। काउंसलर निशांत झा ने रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में बिनीता तिकीं, रमेश नायक, बिमल गुलशन एक्का, जयमशीह मुंडू, पुष्पा देवी, बिरंग कांडी, पास्कर कांडी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में रमेश नायक, चंदन, सुषमा दीवार, ब्रजबीन कुमार, विजेंद्र कुमार तथा सदर अस्पताल के सुशांत कुमार, कोमल कुमारी और सुनीता देवी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।