हिन्दुस्तान कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मियों ने लिया परामर्श
रांची में ऑर्किड अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी, मौसमी बीमारियों और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए। शिविर का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।

रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान कार्यालय, कोकर परिसर में शुक्रवार को ऑर्किड अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संस्थान के कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी सेहत की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. नेहा मूकिम ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी समस्याओं और उनके आधुनिक समाधानों पर चर्चा की। वहीं, जनरल फिजिशियन डॉ. सुचित कुमार ने मौसमी बीमारियों और सामान्य रोगों से बचाव के उपाय बताए। शिविर में कर्मियों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, पल्स आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के मूल मंत्र देते हुए नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
ऑर्किड अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयोजनों का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


