स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच

Feb 03, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने नामकुम के जरेरा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्राप्त किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को जानकारी दी गई और आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता की गई।

स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच

रांची। प्रमुख संवाददाता विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नामकुम के जरेरा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं जांच की सुविधा प्राप्त की। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया गया। डॉ चंदन कुमार के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में चिकित्सकों में डॉ. अंजलि पांडेय, डॉ जय पालक, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. सरोज ने भी अपनी सेवाएं दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।