अनगड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगा, 242 ग्रामीणों की हुई मुफ्त जांच
अनगड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगा, 242 ग्रामीणों की हुई मुफ्त जांच अनगड़ा, प्रतिनिधि।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिलदाग में सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के सहयोग से फ्लेयर संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की रांची इकाई के समन्वय से हुआ, इसमें 242 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में दो चिकित्सकों, दो पैथोलॉजिस्ट और दो फार्मासिस्ट ने सेवाएं दीं। साथ ही नेत्र जांच के लिए तीन विशेषज्ञ शामिल हुए। शिविर के दौरान ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। इससे पूर्व शनिवार को सिमलिया में आयोजित शिविर में 371 ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां बांटी गई थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्लेयर की ओर से अजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, सोनी प्रभा सिन्हा और डॉ आशीष आनंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर सेकी के पल्लव यदु, आशीष यादव, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया दुर्गा पाहन, कामेश्वर चौधरी, श्रीनाथ मुंडा, बौना देवी, सुनीता देवी और आशा देवी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




