Ranchi News: हृदय रोग की जांच के बाद स्क्रीनिंग के लिए चाईबासा भेजे गए बच्चे

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: मुरहू, झारखंड में रविवार को 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जन्मजात हृदय रोग वाले बच्चों की जांच की गई। जिन बच्चों को विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल भेजा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

Ranchi News: हृदय रोग की जांच के बाद स्क्रीनिंग के लिए चाईबासा भेजे गए बच्चे

Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार और जिला स्वास्थ्य समिति, खूंटी की ओर से रविवार को मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच की गई। जांच के बाद बम्हनी गांव के अगुस्तुस कंडुलना (10 वर्ष) और जकरियस ढोड़राय (5 वर्ष), बिचना गांव के शिवांश तिडू (2 वर्ष), माहिल गांव के अंश पूर्ति (2 वर्ष 6 माह) तथा दारला गांव की अल्फा कुमारी (9 वर्ष) को आगे की जांच के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा गया। वहां अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि (केरल) से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी। जिन बच्चों में ऑपरेशन या विशेष उपचार की आवश्यकता होगी, उनका अमृता हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज और हार्ट ऑपरेशन कराया जाएगा。

कार्यक्रम का उद्देश्य

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 'गिफ्ट ऑफ लाइफ' कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, जैसे एएसडी, वीएसडी और पीडीए की पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना है। चिकित्सकीय टीम की निगरानी में बच्चों को चाईबासा रवाना किया गया। इस मौके पर अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशुतोष तिग्गा, आरबीएसके चिकित्सक डॉ. रंजय कुमार बाला, बीपीएचयू चिकित्सक डॉ. राज कुमार शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह स्वास्थ्य शिविर कब आयोजित किया गया?
यह स्वास्थ्य शिविर रविवार को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi News: हृदय रोग की जांच के बाद स्क्रीनिंग के लिए चाईबासा भेजे गए बच्चे