ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा : डॉ रामेश्वर उरांव

मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा : डॉ रामेश्वर उरांव

- राहुल गांधी के वीडियो को शेयर कर प्रधानमंत्री को दिए सुझाव

मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ना होगा : डॉ रामेश्वर उरांव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 23 Jul 2020 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा जारी किये जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर मानसिक मजबूती के साथ चीन से लड़ने की सलाह प्रधानमंत्री को दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विभिन्न माध्यमों से केंद्र सरकार का ध्यान ज्वलंत समस्याओं की ओर आकृष्ट करा रहे हैं। राहुल गांधी का यह कहना पूरी तरह से सही है कि यदि कमजोरी के बारे में प्रतिद्वंद्वियों को जानकारी मिल जाएगी, तो मुश्किल होगी। इसलिए भारत पूरी एकजुटता के साथ वैश्विक दृष्टिकोण को अपनाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा है कि विभिन्न संचार माध्यमों से लगातार यह जानकारी मिल रही है कि गलवान, डेमचोक और पैंगोंग झील में चीनी घुसपैठ अब भी बरकरार है। इसलिए भारत को विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व राजेश गुप्ता ने कहा कि चीनियों के साथ मानसिक मजबूती के साथ लड़ना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, के माध्यम से राहुल गांधी के संदेश को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें