Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHand Wash Day and Cleanliness Campaign at St Michael 2 School Muri
मुरी में चलाया गया हैंड वॉश डे और स्वच्छता अभियान

मुरी में चलाया गया हैंड वॉश डे और स्वच्छता अभियान

संक्षेप:

संत माईकल 2 स्कूल, मुरी में हैंड वॉश डे और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्हें हाथ धोने के सही तरीके, स्वच्छता की शपथ और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और लाभ बताए।

Nov 20, 2025 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। संत माईकल 2 स्कूल, मुरी में हैंड वॉश डे एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें छात्र, छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को हाथ धोने का अभ्यास भी कराया गया। जिसमें अंगुली, नाखून और कलाई को बीस सेकेंड तक बहते पानी में धोना सिखाया गया। बच्चों को शिक्षकों के द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्रों ने स्वच्छ और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व संबंधित लघु नाटिका एवं नाटक मंचन प्रस्तुत किया। कई बच्चों नेस्लोगन और भाषण की भी प्रस्तुत दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने बच्चों को हाथ धोने के फायदे बताए। साथ ही उन्होंने कहा कि हाथ धोने से बीमारियां दूर भागती हैं। विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और छात्र एवं छात्राओं में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ रुपेश कुमार ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए सभी छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए सभी स्वस्थ रहें इसके लिए शुभकामना दी। मौके पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मनीषा सिंह, वि. वेंकट राव, डोली महतो, संयुक्ता सिंह देव, सीमा झा, किशोर कुमार, निखिल अभिषेक, आस्था साहु, नीता कुमारी, वंदना कुमारी, शंकर महतो, समेत स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।