ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहेथु मौजा में हड़गड़ी पूजा का हुआ आयोजन

हेथु मौजा में हड़गड़ी पूजा का हुआ आयोजन

हेथु मौजा में शनिवार को हड़गड़ी पूजा का आयोजन किया गया। मुंडा और उरांव परिवार की ओर से सामूहिक रूप से पूजा की गई। इस मौके पर पूर्वजों की आत्मा की...

हेथु मौजा में हड़गड़ी पूजा का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 23 Jan 2022 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

हेथु मौजा में शनिवार को हड़गड़ी पूजा का आयोजन किया गया। मुंडा और उरांव परिवार की ओर से सामूहिक रूप से पूजा की गई। इस मौके पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना हुई। बताया गया कि कुछ दिन पहले मुंडा हड़गड़ी स्थल को असामाजिक तत्वों और सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसका आदिवासी संगठन की ओर से विरोध किया गया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया था और मापी के बाद हड़गड़ी स्थल को संरक्षित किया गया।

कार्यक्रम में आदिवासी महासभा के संयोजक पूर्व मंत्री देवकुमार धान, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की अध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव, आदिवासी अधिकार मंच के अध्यक्ष सुभाष मुंडा,आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की रांची जिला अध्यक्ष कुन्दरसी मुंडा, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति हटिया के अध्यक्ष अजीत उरांव, प्रकाश टोप्पो, सुरेश उरांव, महेश मुंडा,टुयला पहान, दयावंती एक्का, बेली मुंडा, सुशीला मुंडा समेत अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें