भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तमाड़ प्रोजेक्ट की छात्रा अव्वल
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 के प्रांत स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में बीना कुमारी ने झारखंड में कक्षा नवम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया गया।...

तमाड़, प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तत्वावधान अखिल विश्व गायत्री परिवार सत्र 2024-25 का प्रांत स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम विष्टूपुर जमशेदपुर में संपन्न हुआ। यह परीक्षा भारत के प्राचीन स्वर्णिम सभ्यता-संस्कृति और ज्ञान पर आधारित है। इसमें तमाड़ प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तमाड़ की छात्रा बीना कुमारी ग्राम-पुंडिदिरी ने कक्षा नवम वर्ग में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा को नगद पुरस्कार के अतिरिक्त प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। गायत्री परिवार प्रज्ञा पीठ तमाड़ की ओर से परिमल अधिकारी, सुखराम सिंह मुंडा और अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र महतो और अन्य शिक्षक ने उन्हें बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।