
भारी वाहनों का शहर में कल प्रवेश रहेगा बंद
संक्षेप: गुरुनानक जंयती पर निकाली जाएगी सतसंग शोभायात्रा, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को लेकर आदेश जारी, सुबह आठ से रात्री 12 बजे तक आदेश प्रभावी रहेगा,
रांची। प्रमुख संवाददाता रांची में गुरुनानक जयंती के अवसर पर तीन नवंबर को गुरुनानक सतसंग शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार शहर में सोमवार को सुबह आठ से रात्री 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही दोपहर तीन से रात 12 बजे तक मेन रोड में छोटे मालवाहक समेत सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि कई मार्गों में आवागमन बंद किया गया।

वहीं जुलूस के दिन आवश्यकता के अनुसार रूट को रोका व डायवर्ट भी किया जाएगा। इन मार्गों पर वाहनों की नो इंट्री -तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। -दोपहर दो बजे से गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा की समाप्ति तक पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी बाबू चौक, महावीर चौक, शहीद चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। -तीन नवंबर की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मेट्रो गली से बिरला मैदान तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। -तीन नंबर को शाम पांच बजे से सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल पीपी कंपाउंड तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन जुलूस समाप्ति तक बंद रहेगा। -तीन नवंबर को सुजाता चौक से मेन रोड की ओर जाने वाले वाहन रतन पीपी से दाएं मुड़कर कर्बला चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। अपील : निर्धारित मार्ग का कम करें उपयोग ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तीन नवंबर को दो बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक शोभा यात्रा रूट बिरला मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी चौक एवं सुजाता चौक रूट का आवागमन के लिए कम के कम उपयोग करें। सुरजीत मोटर गैरेज और बाल मंदिर स्कूल में वाहन करें पार्क गुरुनानक सत्संग शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने वाहनों को रामबिलास पेट्रोल पंप के बगल में सुरजीत मोटर गैरेज एवं शारदानंद बाल मंदिर स्कूल में पार्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




