
गुरुनानक देव की महिमा से आज गूंजेगी रांची
संक्षेप: गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा गुरुनानक देव का 556वां प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाएगा। मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल परिसर में होगा, जिसमें गुरवाणी, गुरु इतिहास और कथाएं प्रस्तुत की जाएंगी। भव्य लंगर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। विशेष दीवान सजाया जाएगा और रात को रैन सवाई दीवान का आयोजन होगा।
रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा बुधवार को श्रीगुरुनानक देव का 556वां प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाएगा। मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल परिसर में बनाए गए भव्य पंडाल में होगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आयोजन चलेगा। इसमें गुरवाणी, गुरु इतिहास एवं उनसे जुड़ी कथाओं से पूरी रांची गूंजेगी। इस मौके पर भव्य लंगर लगेगा। गुरुनानक स्कूल में चलने वाले लंगर के लिए मंगलवार से ही सब्जियों को काटने की सेवा आरंभ हो गई। प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। हरविंदर बीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोपहर 12:30 बजे लंगर शुरू होगा।

इसमें हजारों लोग लंगर में भाग लेंगे। बड़ी संख्या में लोग पीपी कंपाउंड, स्टेशन रोड, रातू रोड की महिलाओं ने सेवा में सहयोग दिया। इसमें सिख सेवक जत्था से जुड़े किरपाल सिंह, रणबीर सिंह, मलकीयत सिंह, ध्यान सिंह, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह के नेतृत्व में सेवाएं चल रही हैं। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सजा विशेष दीवान मेन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर मंगलवार को विशेष दीवान सजाया गया। रागी भाई भरपूर सिंह ने कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत की। बाबा आरने हाजियां शुभ अमला बांझहु दोने... जैसे कई शबद गायन पेश किए। कथावाचक ज्ञानी बलदेव सिंह ने गुरुनानक जी के आदर्शों एवं आडंबर-पाखंड के खिलाफ उनके संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की। रागी भाई सरबजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में भाई गुरदास की रचित वाणी का गायन किया। उन्होंने बाबे मेख बनाईया उदासी की रीति चलाई... जैसे कई शबद गायन पेश किए। मौके पर गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह सलूजा, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, उपस्थित थे। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने सुबह दीवान सजाया तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत मंगलवार को कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। इसकी शुरुआत सुबह 8:15 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह की आसा दी वार कीर्तन से हुई। प्रकाश पर्व में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे भाई सरबजीत सिंह जी दुर्ग वाले ने प्रभ जिओ देहों दरशन आपड़ां जित ढाढी त्रिपतावै.....एवं जित पारब्रह्म चित आएआ सो घर दय वसाएआ.....का शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा। श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकूमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ सुबह 11:30 बजे विशेष दीवान की समाप्ति हुई। आज रात आठ से देर रात तक सजेगा रैन सवाई दीवान सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत तीसरा दीवान रात 8:00 बजे से 12:30 बजे तक सजेगा। इस दीवान में भाई सरबजीत सिंह जी दुर्ग वाले तथा भाई सरबजीत सिंह जी पटना साहिब वाले शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे। बताया कि बुधवार को प्रकाश पर्व की रात आठ बजे से रात ढाई बजे तक रैन सवाई दीवान सजाया जाएगा। रात 12:15 बजे श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा की ओर से रात नौ बजे से गुरु का टूट नगर चलाया जाएगा। आज के दीवान में अर्जुन देव मिड्ढा, सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, प्रेम मिड्ढा, अशोक गेरा, कवलजीत मिड्ढा, नीरज गखड़, किशन गिरधर, मनीष गिरधर, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, मोहन लाल अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




