Guru Gobind Singh Jayanti Celebrations Morning Procession in Ranchi सचु कहूँ सुन लेहु सभै जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पायो..., Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGuru Gobind Singh Jayanti Celebrations Morning Procession in Ranchi

सचु कहूँ सुन लेहु सभै जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पायो...

रांची में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा पांचवे दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह फेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर 8 बजे समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 02:22 AM
share Share
Follow Us on
सचु कहूँ सुन लेहु सभै जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पायो...

रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा आज पांचवें दिन प्रभात फेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिऊडी गेट से निकल कर गलियों से होते हुए वापस दर्शन दिऊडी गेट पहुंचकर सुबह आठ बजे समाप्त हो गई। फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की सचु कहूँ सुन लेहु सभै जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पायो...जैसे कई शबद गायन करते हुए कॉलोनी की गलियों में भक्ति रस घोला। सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से कुशल क्षेम की अरदास की। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रभात फेरी का समापन 31 दिसंबर को होगा। पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरुनानक सत्संग सभा के 240 श्रद्धालुओं का जत्था तीन एवं चार जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा रवाना होगा। प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, तलेजा समेत अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।