कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान, भावपूर्ण शबद गायन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची, वरीय संवाददाता। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को लेकर स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ किया और शबद गायन किया। चालीस दिनों तक पाठ का आयोजन जारी है।

कृष्णा नगर गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान, भावपूर्ण शबद गायन

रांची, वरीय संवाददाता। कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व को लेकर स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा की ओर से भावपूर्ण शबद गायन किया गया। अंत में श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ शाम 5:30 बजे दीवान की समाप्ति हुई। चालीस दिनों तक सामूहिक सुखमनी साहिब जी का पाठ

गुरुद्वारे में पाठ की जानकारी

नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगातार चालीस दिनों तक सामूहिक सुखमनी साहिब जी का पाठ किया जाता है। इस वर्ष पाठों की इस लड़ी की शुरुआत 10 मई को हुई थी, जिसका समापन 18 जून को होगा। प्रतिदिन पाठ की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए चाय-प्रसाद की सेवा की जा रही है।

विशेष दीवान की जानकारी

शहीदी गुरुपर्व मुख्य रूप से 18 जून को है, लेकिन गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से इस उपलक्ष्य में 20 और 21 जून को दो दिवसीय विशेष दीवान सजाया जाएगा। पहला दीवान 20 जून की रात 8 बजे से और दूसरा दीवान 21 जून की सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजेगा। इस विशेष दीवान में शिरकत करने के लिए सिख पंथ की जानी-मानी शख्सियत बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले) विशेष रूप से पधार रही हैं। दोनों दीवानों की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

सामूहिक समागम की अपील

सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने शहर के तमाम सिख धर्मावलंबियों से इस शहीदी गुरुपर्व समागम में शामिल होने की अपील की है। शनिवार के कार्यक्रम में गीता कटारिया, बबली दुआ, मंजीत कौर, बिमला मिड्ढा, शीतल मुंजाल, ममता थरेजा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुद्वारे में शहीदी गुरुपर्व कब मनाया जाता है?
शहीदी गुरुपर्व मुख्य रूप से 18 जून को मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।