Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGunfire Incident at Ambulance Driver s Home in Khunti Village Raises Alarm
खूंटी के तिरला गांव में एम्बुलेंस चालक के घर पर फायरिंग

खूंटी के तिरला गांव में एम्बुलेंस चालक के घर पर फायरिंग

संक्षेप:

खूंटी थाना क्षेत्र के तिरला गांव में बुधवार रात एम्बुलेंस चालक अमित कुमार जोगी के घर पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह घटना डराने के लिए थी या पुरानी रंजिश से जुड़ी थी।

Thu, 13 Nov 2025 08:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के तिरला गांव में बुधवार की देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब सदर अस्पताल के एम्बुलेंस चालक अमित कुमार जोगी के घर पर अज्ञात लोगों ने दो राउंड फायरिंग की। गुरुवार की सुबह पीड़ित अमित जोगी ने खूंटी थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसडीपीओ वरुण रजक, थाना प्रभारी मोहन कुमार, सब इंस्पेक्टर सीताराम डांगी, आदित्य कुमार और खूंटी थाना सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके का सघन मुआयना किया। पीड़ित अमित कुमार जोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 1:10 बजे जब वह अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोली चलने की आवाज से वे और उनका परिवार डर गए, लेकिन भयवश रात में किसी को इसकी सूचना नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि सुबह होते ही उन्होंने थाना जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के निशान और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस काम कर रही है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों का उद्देश्य डराना था या किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला है।