ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड: गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 12 की मौत

झारखंड: गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 12 की मौत

गुमला से करीब  55 किमी दूर भरनो के पलामाडिपा नावोटोली पुल के समीप ट्रक और टेम्पो की आमने सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा रविवार देर शाम करीब साढ़े आठ...

झारखंड: गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 12 की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 15 Jan 2018 06:43 AM
ऐप पर पढ़ें

गुमला से करीब  55 किमी दूर भरनो के पलामाडिपा नावोटोली पुल के समीप ट्रक और टेम्पो की आमने सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा रविवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गुमला-रांची मुख्य पथ एनएच-23 पर हुआ। मृतकों में सात एक ही परिवार के हैं। मरने  वालों में छह महिलाएं, दो पुरुष व चार बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक भरनो थाना क्षेत्र के जतरगढ़ी गांव के एक दर्जन से अधिक लोग घघारी में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर टेम्पो से लौट रहे थे। इसी दौरान नवाटोली पुल के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दर्जनभर लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को नाजुक हालत में भारनो सीएचसी लाया गया। यहां सात लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच को रिम्स रेफर किया गया। इनमें से एक की रिम्स में मौत हो गई।
गुमला एसपी अंशुमान कुमार ने भी हादसे में दर्जन भर लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद गुमला डीसी श्रवण साय और एसपी खुद भरनो सीएचसी पहुंचे और लोगों से हादसे की जानकारी ली और घायलों के त्वरित इलाज की बात कही। यहां से गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजवाया।
स्पीकर ने जताया शोक, मदद का भरोसा दिलाया
सिसई विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह स्पीकर डॉ दिनेश उरांव ने हादसे में 11 लोगो की मौत पर दुःख जताया है। श्री उरांव ने कहा कि इस विषम  परिस्थिति में वे पीड़ित  परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते है। उन्होंने यह भी इस दुःख के घड़ी में वे उनके साथ है। और पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद  करेंगे।
मुख्यमंत्री भी मर्माहत
हादसे पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस हादसे से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रशासन को घायलों के त्वरित इलाज का निर्देश दिया गया है। कांके के विधायक डॉ. जीतूचरण राम को रिम्स में घायलों की देखभाल के लिए भेजा गया है।
ग्रामीणों का आरोप मंत्री नहीं रुके
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के कुछ ही देर बाद उस रास्ते से केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत गुजरे। ग्रामीणों ने उन्हें रुकने के लिए हाथ भी दिया लेकिन वे नहीं रुके। हालांकि मंत्री ने कहा कि न तो उन्हें  घटना की जानकारी थी न ही ग्रामीणों ने उन्हें रोका। मंत्री ने भी घटना पर दुख जताया है।
मृतकों की सूची
सतमी देवी40,  लोदरो देवी 50, गांगो देवी 35,जानकी देवी 35,कृष्ण महतो 22 ऑटो चालक, रोहित उराँव 14, राहुल महतो 5 वर्ष, अमन महतो  5वर्ष, बाकी चार लोगों के नाम का पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें