
जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक
रांची में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार द्वारा जीएसटी सुधार 2.0 को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि 400 वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से हर वर्ग...
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मोदी सरकार के द्वारा जीएसटी सुधार 2.0 लागू किए जाने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है। प्रकाश ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 400 वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से हर वर्ग को राहत, खपत व अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कम होने से छोटे-छोटे व्यपारियों के साथ-साथ आम लोगों की जेब का बोझ कम होगा। आम लोगों की सभी दैनिक उपयोग, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा की जरूरी चीजों पर दरों में कटौती होगी।

प्रकाश ने कहा कि कर कम करने के फैसले से आम आदमी के रोजमर्रा के खर्चों में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से त्योहारी सीजन में सात से आठ फीसदी तक खरीदारी में वृद्धि होगी। केंद्र सरकार का जीएसटी को कम करना एकदम सही नीति है। इस फैसले से मांग को बढ़ाने और घरेलू उत्पादन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। दीपक प्रकाश ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत की इकोनॉमी को डेड बताए जाने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी की इस क्रांतिकारी कदम से अब उन्हें पता चलेगा कि भारत की इकोनॉमी कितनी मजबूत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


