सीएसआर मद से विद्यालयों में विकास कार्यों का शिलान्यास

Feb 06, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

चान्हो के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सिसई और होंहे में शुक्रवार को सोलर पावर डीप बोरिंग और डायनिंग शेड का शिलान्यास किया गया। यह कार्य कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर हुआ। इस पहल से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की उम्मीद है।

सीएसआर मद से विद्यालयों में विकास कार्यों का शिलान्यास

चान्हो। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सिसई एवं राजकीय उत्क्रमित विद्यालय होंहे में शुक्रवार को सीएसआर मद के तहत सोलर पावर डीप बोरिंग और डायनिंग शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह पहल कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देश पर की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, विधायक प्रतिनिधि इरशाद खान, बीपीओ इम्तियाज अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।