चेकडैम बनने से बदलेगी गांव और किसानों की किस्मत : विधायक
तोरपा प्रखंड के ओकड़ा पंचायत में जापुत नाला में एकल चेकडैम का शिलान्यास विधायक सुदीप गुड़िया ने किया। उन्होंने कहा कि यह चेकडैम किसानों के लिए वरदान साबित होगा और सिंचाई में मदद करेगा। ग्रामीणों से योजना की निगरानी करने की अपील की गई ताकि कार्य गुणवत्ता से पूरा हो सके।

तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के ओकड़ा पंचायत अंतर्गत जापुत नाला में बनने वाले एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सुदीप गुड़िया ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और सिंचाई सुविधा के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि चेकडैम के निर्माण से खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अच्छी खेती संभव हो सकेगी। बेहतर उत्पादन होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि और सिंचाई को प्राथमिकता दी थी और उसी के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश: विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह योजना जनता की गाढ़ी कमाई से बन रही है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को निर्देश दिया कि निर्धारित राशि का सही सदुपयोग करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। योजनाओं का निगराी करें ग्रामीण: इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि यह राशि क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत की गई है, इसलिए न तो गुणवत्ता से समझौता होना चाहिए और न ही सरकारी धन का दुरुपयोग। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं योजना की नियमित निगरानी करें ताकि कार्य पारदर्शी ढंग से पूरा हो सके। 2/9/2026 7:42:21 PM कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंगाडी, मुखिया बुधराम कंडुलना, शिशिर तोपनो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रूबेन टोपनो, अमृत हेमरोम, मोजीर अंसारी, जयदीप तोपनो, जेम्स तोपनो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


