रामनवमी पर झांकियों और अखाड़ा दलों का किया जाएगा सम्मानित
रांची में रामनवमी पर श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति भव्य मंच का निर्माण करेगी। इस मंच पर शोभायात्रा में शामिल झांकियों और अखाड़ा दलों का स्वागत किया जाएगा। उत्कृष्ट झांकियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य रामभक्तों का सम्मान करना और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देना है।

रांची, संवाददाता। रामनवमी पर श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति, रांची के तत्वावधान में शहर के मुख्य स्थल फिरायालाल चौक के समीप भव्य मंच का निर्माण किया जाएगा। इस मंच के माध्यम से रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों और अखाड़ा दलों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। मंच के संयोजक ओम शंकर गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में आने वाली उत्कृष्ट झांकियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य रामभक्तों का सम्मान करना और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देना है। समिति के अनुसार शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी अखाड़ा दलों और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


