श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष बने बलराम साहू
चैत्र नवरात्र के अवसर पर जोन्हा के श्रीराम मंदिर में भव्य श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारी के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम कथा संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें बलराम साहू अध्यक्ष और राजेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष बने। कथावाचन आचार्य धर्मराज शास्त्री 19 मार्च से करेंगे।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के अवसर पर जोन्हा स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मधूसुदन साहू ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए राम कथा संचालन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बलराम साहू को समिति का अध्यक्ष और राजेश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में संतोष साहू, जितेन्द्र कुमार, सीताराम साहू व वसंत सुंडी को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के पद पर प्रकाश साहू, विकास साहू और गणेश कुम्हार चुने गए, जबकि सचिव के रूप में राजीव साहू और पंकज गुप्ता और कोषाध्यक्ष उदय साहू और प्रकाश साहू बनाए गए।
युवराज साहू और शंभु साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो व समाजसेवी दिनेश साहू समिति के संरक्षक होंगे। विन्ध्याचलधाम के कथावाचक आचार्य धर्मराज शास्त्री 19 मार्च से प्रतिदिन श्रीराम कथा का वाचन करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


