रातू रोड से 15 को निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां शुरू

Jan 31, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बैठक में तय किया गया कि इस बार झांकियों में विशेष कलात्मक प्रदर्शनों के साथ भजन मंडलियां और बैंड पार्टियां शामिल होंगी। यह आयोजन और भी आकर्षक बनाया जाएगा।

रातू रोड से 15 को निकलेगी भव्य शिव बारात, तैयारियां शुरू

रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को रातू रोड से मनोहारी शिव बारात निकाली जाएगी। शनिवार को रमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष बारात को और अधिक भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। इस बार शिव बारात में जीवंत झांकियों के साथ भजन मंडलियां और बैंड पार्टियां आकर्षण का केंद्र होंगी। समिति ने तय किया कि झांकियों में नवीनता लाने के लिए विशेष कलात्मक प्रदर्शनों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में शैलेंद्र कुमार, नवीन पपनेजा, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, सुमित बजाज, महेश सोनी, शंकर सिंह, कौशल कुमार, अशोक बजाज, गौरव बजाज, अजय वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।