Ranchi News: रातू में 26 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
Ranchi News: रातू प्रखंड में 26 अगस्त को पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। यह जुलूस सुबह आठ बजे हाजी चौक से काठीटांड चौक तक होगा। इसमें पांच हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। ट्रस्ट ने शांति पूर्वक समारोह के लिए परिवहन मार्ग में बदलाव का अनुरोध किया है।

Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर 26 अगस्त को रातू प्रखंड के विभिन्न गांवों और मुहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस संबंध में अलकमर एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, जामिया नगर फुटकल टोली के अध्यक्ष कमरुल हक रिजवी ने रातू सीओ और थाना प्रभारी को आवेदन देकर जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार जामा मस्जिद फुटकल टोली, मस्जिद-ए-अलकमर, अलकमर कॉलोनी, मस्जिद जमाल-ए-तैबा जामिया नगर, मस्जिद-ए-अशरफी पिर्रा और मस्जिद-ए-औलिया काठीटांड की अंजुमन कमेटियों की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे हाजी चौक से काठीटांड चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस दोपहर दो बजे वापस लौटेगा। इसमें करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
ट्रस्ट ने त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए 26 अगस्त को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हाजी चौक से काठीटांड की ओर जाने वाले बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर तिलता ओवरब्रिज की ओर करने का अनुरोध किया है।


