
गुरुनानक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय कीर्तन समागम कल से
गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची में 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय भव्य कीर्तन समागम का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे अपने मधुर वाणी से गुरवाणी प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न दीवानों में कई रागी...
रांची, वरीय संवाददाता। गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन कमेटी, रांची के साध संगत के सहयोग से तीन दिवसीय भव्य कीर्तन समागम का आयोजन करेगा। आयोजन स्कूल परिसर में 15 से 17 अगस्त तक किया जाएगा। इस कीर्तन-समागम में देश के प्रसिद्ध रागी जत्था अपने मघुर वाणी से गुरवाणी प्रस्तुत करेंगे। इसमें अमृतसर दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई रविन्दर सिंह, लुधियाना वाले भाई जोगिन्दर सिंह राईर व लुधियाना वाले भाई तारणवीर सिंह रब्बी पधारेंगे। तीन दिनों के दौरान चार दीवान सजाए जाएंगे। शुक्रवार की दीवान में भाई भरपुर सिंह हजूरे रागी सुबह सात से 7.30 बजे, भाई जोगिंदर सिंह राईर 7.30 से 8.20 बजे, भाई रविनंद्र सिंह 8.20 से 9.10 बजे, भाई तारणवीर सिंह रब्बी 9.10 से 10 बजे कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

16 अगस्त की सुबह के दीवान दस बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक भाई भरपूर सिंह हजूरे रागी, भाई तरणवीर सिंह रब्बी, बई जोगिंदर सिंह राईर और भाई रविन्दर सिंह संगत करेंगे। 16 अगस्त संध्या दीवान के समय रात सात बजे से लेकर 10 बजे रात तक संगत होगा। इसमें भाई महिपाल सिंह हजूरे रागी, जोगिन्दर सिंह राईर, भाई तारणवीर सिंह रब्बी, भाई रविन्दर सिंह भाग लेंगे। जबकि, 17 अगस्त की सुबह की दीवान में भाई भरपुर सिह हजूरे रागी, गुरुनानक स्कूल के छात्र, भाई तारणवीर सिंह रब्बी, रणवीर सिंह, भाई जोगिन्दर सिंह राईर संगत प्रस्तुत करेंगे। यह दिन के दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक होगा। सभी दीवान के साथ लंगर प्रस्तुत किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


