भव्य कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुई साउथ रेलवे कॉलोनी

Feb 09, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के चुटिया स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में मां काली एवं शिव मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बैंड-बाजे और जयकारों के बीच यात्रा का स्वागत किया गया।

भव्य कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुई साउथ रेलवे कॉलोनी

रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में मां काली एवं शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित इस यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बैंड-बाजे और जयकारों के बीच विभिन्न मार्गों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, उज्ज्वल आनंद, अमित गुप्ता, अनीश व श्रद्धालु शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।