मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली कलशयात्रा
श्री हनुमान राम मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकल कर रातू बड़ा तालाब पहुंची जहां मुख्य पुरोहित के द्वारा विधिवत मंत

रातू, प्रतिनिधि। श्री हनुमान-राम मंदिर, सरना नगर रातू में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत बुधवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर से निकलकर रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुरोहित ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद महिलाएं देवी मंडप होते हुए पुनः मंदिर पहुंचीं और कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मधुकर सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र लाल सिंदुरिया, उपसचिव कामेश्वर कुमार, उपकोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यकारी उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, संयोजक स्वामी नायक, सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र कुमार ठाकुर, विजय वर्मा, राजू नायक, संजय साहू, पवन साहू, सीताराम राम, रतन राम, ब्रह्मदेव चौधरी सहित सरना नगर वासियों की भूमिका रही।
गुरुवार को मंदिर प्रांगण में हवन के बाद महाभंडारा का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


