पाली में नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Mar 05, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

पाली में नर्मदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। कलश यात्रा में 5001 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ से नदी तक लंबी कतार बनी। यज्ञ मंडप में वैदिक विधि से पूजा की गई। समापन 9 मार्च को महाआरती और महाभंडारे के साथ होगा।

पाली में नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

रातू, प्रतिनिधि। पाली में नवनिर्मित भव्य नर्मदेश्वर शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में लगभग 5001 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि गांव से नदी तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार बन गई। मंदिर से पाली नदी तक निकली भव्य कलश यात्रा:कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पाली नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा नदी से निकलकर गांव के विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा करते हुए पुनः नवनिर्मित मंदिर परिसर पहुंची, जहां यज्ञ मंडप में सभी कलशों को स्थापित किया गया।वैदिक

विधि से संपन्न हुआ मंडप प्रवेश:मंदिर परिसर पहुंचने के बाद यज्ञ मंडप में पंचांग पूजन, विष्णु पूजन और मंडप प्रवेश की विधि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। आयोजन समिति के अनुसार छह मार्च को मंडप पूजन, वेदी पूजन, अग्नि स्थापना सहित कई अन्य वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।नौ मार्च को महाआरती व महाभंडारे के साथ होगा समापन:पांच दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम का समापन नौ मार्च को महाआरती, महाभंडारा तथा रात्रि में भक्ति जागरण के साथ होगा। इस प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ में काशी विश्वनाथ मंदिर से आए आचार्य श्री नित्यानंद कुमार त्रिपाठी यज्ञाचार्य के रूप में वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशाल मंडप बनाया गया है तथा पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन में विवेक तिवारी, अमित तिवारी, प्रदीप महतो, वीरेंद्र महतो, सुरेश तिवारी, त्रिपुरारी तिवारी, दिलीप महतो, कंतु महतो, शशि तिवारी, बंधन महतो और रामबलि महतो सहित मंदिर समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।