रातू किला मैदान में विराट हिनदू सम्म्लेन 14 को, तैयारी शुरू
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 14 अप्रैल को रातू किला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन में बाल विदुषी लाडली शरण जी और युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज मुख्य वक्ता होंगे।

रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा 14 अप्रैल को रातू किला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है और प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है। इन बैठकों में बैनर और पोस्टर का वितरण किया गया है। साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए ऑटो रिक्शा में भी पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम की जानकारी मिल सके।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बाल विदुषी लाडली शरण जी और युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में निशा उरांव भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी, विश्व हिंदू परिषद रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, नितेश लाल शाहदेव, अशर्फी सिंह और पूर्व मुखिया जितेश्वर मुंडा हैं।वहीं आयोजन समिति में अध्यक्ष भीम प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश दूबे, उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद, अरुण गुप्ता, संजय साहू, दिलीप सिंह और राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य सदस्य 24 घंटे तैयारी में जुटे हैं। प्रचार विभाग में विरेंद्र ठाकुर, शैलेश तिवारी, राजेश कुमार गुप्ता, ममता चौहान, रंजू देवी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


