चंद्र अघोर आश्रम में जुटेगा संतों का समागम, 6 जनवरी को मनेगी बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी

Jan 04, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में नाथ संप्रदाय के नाटेश्वरी पंथ से जुड़े चंद्र अघोर आश्रम में 6 जनवरी को डॉ. रामनाथ अघोरी एवं उनके शिष्य बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी का भव्य समागम होगा। इस अवसर पर लगभग 500 साधु-संतों की उपस्थिति की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

चंद्र अघोर आश्रम में जुटेगा संतों का समागम, 6 जनवरी को मनेगी बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी

रांची। नाथ संप्रदाय के नाटेश्वरी पंथ से जुड़े चंद्र अघोर आश्रम में डॉ. रामनाथ अघोरी एवं उनके शिष्य बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी के अवसर पर संतों का भव्य समागम आयोजित किया जा रहा है। यह मुख्य वार्षिक कार्यक्रम आगामी 6 जनवरी को संपन्न होगा। आश्रम प्रशासन के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई जा रही है। 6 जनवरी की तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन बाबा वीरनाथ अघोरी का 'संख्याढाल संस्कार' संपन्न हुआ था। बाबा वीरनाथ अघोरी की यह स्पष्ट इच्छा थी कि उनका संख्याढाल कार्यक्रम उनके गुरु डॉ. रामनाथ अघोरी की पुण्यतिथि के दिन ही आयोजित हो, जिसके लिए उन्होंने अपने शिष्यों को पूर्व में ही निर्देशित किया था।

इस पावन अवसर पर पूरे भारतवर्ष से लगभग 500 साधु-संतों के आगमन की सूचना है। नाथ संप्रदाय के विभिन्न पंथों के संतों का पहुंचना शुरू हो चुका है, वहीं 4 जनवरी को भी कई विशिष्ट संतों के पधारने की संभावना है। विशिष्ट अतिथियों में नाटेश्वरी पंथ के 'पीर पद' के उत्तराधिकारी बाल योगी मनसा नाथ प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य योगेश्वर और वरिष्ठ महात्मा भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। उल्लेखनीय है कि चंद्र अघोर आश्रम नाथ संप्रदाय के नाटेश्वरी पंथ के अंतर्गत संचालित होता है और गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करता है। वर्तमान में आश्रम के महंत चंद्रभूषण नाथ अघोरी के सान्निध्य में इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।