Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Conclusion of Tusu Mela in Sindri Village with Cultural Celebrations
रंग-बिरंगे चौडल बने टुसू मेले में आकर्षण के केंद्र

रंग-बिरंगे चौडल बने टुसू मेले में आकर्षण के केंद्र

संक्षेप:

सिंदरी गांव में आयोजित तीन दिवसीय टुसू मेला धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखा। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई झूले और खेल का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट चौडल प्रस्तुत करने वाली समितियों को पुरस्कार भी दिए गए।

Jan 17, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के सिंदरी गांव में आयोजित तीन दिवसीय टुसू मेला शनिवार को हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हो गया। पंचपरगना क्षेत्र का यह ऐतिहासिक एवं सबसे महत्वपूर्ण मेला टुसू पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मेले के तीनों दिनों में दूर-दराज के गांवों से आए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न गांवों से लाए गए रंग-बिरंगे और आकर्षक चौडल रहे। पारंपरिक साज-सज्जा से सजे चौडलों को देखने के लिए लोग उत्साहपूर्वक मेला परिसर में जुटे रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों ने टुसू पर्व की खुशियां साझा कीं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा। बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, टॉय ट्रेन, सूट गन पॉइंट, जंपिंग ट्रेम्पोलिन, कार झूला एवं नाव झूले लगाए गए थे, जहां बच्चों की खूब चहल-पहल रही। खिलौनों की दुकानों पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की भी खासी भीड़ देखी गई। वहीं महिलाओं के लिए पारंपरिक श्रृंगार सामग्री, चूड़ियां और मिठाइयों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट चौडल प्रस्तुत करने वाली समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आदिवासी पुरान समिति पिस्काहातु को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये नकद प्रदान किए गए। दूसरा पुरस्कार आदिवासी किसान चौडल समिति कुजियंबा को 11,000 रुपये तथा तीसरा पुरस्कार श्रीश्री दुर्गा चौडल समिति बोधडीह, तमाड़ को 8,000 रुपये दिया गया। अन्य चौडल समितियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 5,000 रुपये प्रत्येक प्रदान किए गए। गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर प्रदीप साहू, थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी, रीता देवी, महेंद्र नाथ शाहदेव, तमाड़ जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, गौरांग सिंह मुंडा, परशुराम दास, शिवनारायण तिवारी, संजय मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के सिंदरी गांव में आयोजित तीन दिवसीय टुसू मेला शनिवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। पंचपरगना क्षेत्र का यह ऐतिहासिक व सबसे महत्वपूर्ण मेला टुसू पर्व के अवसर पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। मेले के दौरान तीनों दिन दूर-दराज से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न गांवों से लाए गए रंग-बिरंगे व आकर्षक चौडल रहे, जिन्हें देखने के लिए लोग उत्साहपूर्वक पहुंचे। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से लोगों ने टुसू पर्व की खुशियां साझा कीं और अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखा। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में झूले, टॉय ट्रेन, सूट गन पॉइंट, जंपिंग ट्रेम्पोलिन, कार झूला और नाव झूले लगाए गए थे। वहीं खिलौनों की दुकानों पर बच्चों के साथ अभिभावकों की भी खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं के लिए पारंपरिक श्रृंगार सामग्री और मिठाइयों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट चौडल प्रस्तुत करने वाली समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें आदिवासी पुरान समिति पिस्काहातु को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये नकद प्रदान किए गए। दूसरा पुरस्कार आदिवासी किसान चौडल समिति कुजियंबा को 11,000 रुपये तथा तीसरा पुरस्कार श्रीश्री दुर्गा चौडल समिति बोधडीह, तमाड़ को 8,000 रुपये दिया गया। वहीं अन्य चौडल समितियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5,000 रुपये प्रत्येक प्रदान किए गए। समारोह में प्रदीप साहू, थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी, रीता देवी, महेंद्र नाथ शाहदेव, तमाड़ जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, गौरांग सिंह मुंडा, परशुराम दास, शिवनारायण तिवारी, संजय मुंडा, हेमंत हजाम, कमलाकांत मुंडा, गोपाल स्वर्णकार, राधेश्याम साहू, विक्की साहू, अशोक साहू, आसमान सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।