सारमाली में निकाली गई कलशयात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सारमाली में निकाली गई कलशयात्रा तमाड़ फोटो 1 पी - कलश यात्रा में शामिल

सारमाली में निकाली गई कलशयात्रा

तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरमाली गांव में नौ दिवसीय रामचरितमानस कथा और प्रवचन के अंतिम दिन गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामचरितमानस कथा, प्रवचन और कलशयात्रा का आयोजन पंडित ललन मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा की अगुवाई में किया गया। श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरकर कलश में लेकर मंदिर प्रांगण तक यात्रा निकाली। अंतिम दिन मंदिर परिसर में हवन-कुंड का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक गांव में मांस-मछली का परहेज रखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।