Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGrand Celebration of Pous Mela and Cultural Program in Jharkhand
छोटका रेगरे में पूस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोग

छोटका रेगरे में पूस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोग

संक्षेप:

बक्सपुर पंचायत के छोटका रेगरे में युवा उत्थान संगठन ने पूस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राहुल केशरी ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह मेला झारखंड की परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे और आयोजकों को सम्मानित किया गया।

Jan 05, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बक्सपुर पंचायत अंतर्गत छोटका रेगरे में सोमवार को युवा उत्थान संगठन पूस मेला समिति की ओर से पूस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मेला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छोटानागपुर और कोल्हान क्षेत्र में पूस मेला की अपनी अलग पहचान, मर्यादा और आस्था है। यह मेला झारखंड की परंपरा और अस्मिता का प्रतीक है, जो समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे त्योहार और उत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, बक्सपुर पंचायत अध्यक्ष जोहान आईन्द, पंचायत सचिव सिपिरयन बारला, जरिया पंचायत अध्यक्ष खेदन लकड़ा एवं भोला साहू उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूस मेला को सफल बनाने में आयोजक समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू, सचिव रवि आईन्द, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ रविंद्र गोप, राज नायक, गिरजानंद गोप, सिकंदर साहू, कृष्णा साहू, अनुज साहू सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही।