उमेडंडा में मंडा पूजा सह मेला झूलन के साथ संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बुढ़मू के उमेडण्डा में मंडा पूजा संपन्न 4 जून बुढ़मू 1पी--मंडा पूजा में उमड़ी भीड़

उमेडंडा में मंडा पूजा सह मेला झूलन के साथ संपन्न

बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के उमेडंडा में गुरुवार को मंडा पूजा सह मंडा मेला झूलन के साथ संपन्न हो गया। इससे पूर्व बुधवार की रात फूलखुन्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 भक्तों ने आग से दहकते फूलों के अंगारों पर खुले पैर चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया। मंडा पूजा के अवसर पर झूलन के दिन नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। झूलन के दिन मेला देखने प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, पूर्वी जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेई, डॉ. मदन महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे।

आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता मोहन जायसवाल, सुनील साहू, रतन प्रकाश सिंह, मनोज मिश्रा, छोटन नायक सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।