ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआज भी बंद रहेगा जीपीओ

आज भी बंद रहेगा जीपीओ

रांची। गुरुवार को भी पूरे दिन जीपीओ बंद रहेगा। इस दौरान पब्लिक के काम नहीं होंगे। वरिष्ठ पोस्ट मास्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परिसर को सेनेटाइज्ड करने का काम चल रहा है। इसलिए गुरुवार को भी...

आज भी बंद रहेगा जीपीओ
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 08 Jul 2020 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को भी पूरे दिन जीपीओ बंद रहेगा। इस दौरान पब्लिक के काम नहीं होंगे। वरिष्ठ पोस्ट मास्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परिसर को सेनेटाइज्ड करने का काम चल रहा है। इसलिए गुरुवार को भी जीपीओ बंद रहा। इधर, बुधवार को भी जीपीओ बंद रहा। इसके चलते पब्लिक को काफी परेशानी हुई। आरडी का पैसा जमा करने पहुंची मंजू पासवान ने कहा कि जीपीओ बुधवार को बंद रहेगा,इसकी पहले से कोई सूचना नहीं थी। यहां आने के बाद गेट पर नोटिस पढ़ने के बाद मालू चला कि दो दिन के लिए जीपीओ बंद है। दिनभर में दो सौ से ज्यादा लोग जीपीओ बंद की वजह से वापस लौटे। लोगों ने नाराजगी भी दर्ज की। पब्लिक का कहना था कि कार्यदिवस के बीच जीपीओ बंद रखना उचित नहीं है। इससे पब्लिक परेशान हो रही है। इधर, गुप्ता ने कहा कि पब्लिक सुरक्षा के मध्यनजर परिसर को समय-समय पर सेनेटाइज्ड करना जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें