ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमहिला दिवस पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित

महिला दिवस पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था माही केयर फाउंडेशन की ओर से समाज के हर क्षेत्र में विशेष योगदान देनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 8 मार्च...

महिला दिवस पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 07 Mar 2021 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्था माही केयर फाउंडेशन की ओर से समाज के हर क्षेत्र में विशेष योगदान देनेवाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 8 मार्च को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में दिन के दो बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अलावा रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। समारोह में मेयर आशा लकड़ा, आरती कुजूर, महुआ माजी, निकिता सिन्हा, वंदना कुमारी, स्मिता गुप्ता, रजनी बक्शी, आरती कुमारी, शर्मिला सिन्हा, कहकशां आमरीन, ममता कुमारी, अलका रानी, निशि देवी, पूनम महली, गीता देवी, रीता नायक, उषा देवी, मंजूला खलखो, कुसुम देवी समेत 120 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें