परमवीर अल्बर्ट एक्का देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक्का का बलिदान प्रेरणा का स्रोत है। इसके अलावा,...

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गाधी मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उनका जीवन सम्पूर्ण देशवासियों के लिए न केवल प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि उनके बलिदान और वीरता की गाथा हमेशा अमर रहेगी। दूसरी ओर देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को डोरंडा स्थित राजेन्द्र चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।