ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसभी नियुक्तियों पर श्वेत पत्र जारी करे झारखंड सरकार: बाबूलाल मरांडी

सभी नियुक्तियों पर श्वेत पत्र जारी करे झारखंड सरकार: बाबूलाल मरांडी

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से झारखंड में अबतक की सभी नियुक्तियों पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की। कानून में संशोधन कर सभी नौकरियों को अगले 20 वर्षों तक झारखंड के लोगों के लिए...

सभी नियुक्तियों पर श्वेत पत्र जारी करे झारखंड सरकार: बाबूलाल मरांडी
Center,RanchiMon, 29 May 2017 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से झारखंड में अबतक की सभी नियुक्तियों पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की। कानून में संशोधन कर सभी नौकरियों को अगले 20 वर्षों तक झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित करने पर जोर दिया। मरांडी रांची में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद रविवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव पूरी मुस्तैदी से लड़ेगी। इसके लिए केंद्रीय कार्यकारिणी में रणनीति बनायी गई है। उनकी पार्टी सीएनटी-एसपीटी में संशोधन, स्थानीय नीति, पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण और केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर चुनाव में उतरेगी। चुनाव को ध्यान में रखकर सितंबर तक सांगठनिक ढ़ांचे दुरुस्त कर लिया जाएगा। मरांडी ने कहा कि झाविमो जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहा है। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन जारी है। गोड्डा में अडानी पावर प्लांट के खिलाफ आंदोलन किया गया। राज्य सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। प्रधान महासचिव प्रदीप यादव को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया गया। पार्टी सरकार के दबाव में झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि दो जून को दुमका में संताल परगना के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जमशेदपुर में 11 जून को जनसभा होगी। इसके बाद प्रमंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। मौके पर डॉ सबा अहमद, विनोद शर्मा, रामचन्द्र केसरी, आश्रिता कुजूर, नीलम देवी, बंधु तिर्की, रमेश राही, खालीद खलील, सरोज सिंह, संतोष कुमार, शोभा यादव, सुरेश साहू, शिवलाल महतो, राजीव रंजन मिश्रा, रवींद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुदेश्वर मुंडा, सत्यानंद भोक्ता आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें