Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGovernment Program Your Government at Your Doorstep Held in Silly
सिल्ली प्रखंड के हलमाद पंचायत सचिवालय में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

सिल्ली प्रखंड के हलमाद पंचायत सचिवालय में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

संक्षेप:

सिल्ली प्रखंड के हलमाद पंचायत सचिवालय में 'आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक अमित महतो ने कहा कि यह शिविर अधिकारियों और जनता के बीच की दूरी को कम करेगा। असहाय एवं वृद्धों को कंबल, धोती और साड़ी वितरित की गई। 488 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

Nov 21, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के हलमाद पंचायत सचिवालय परिसर में शुक्रवार को योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमित कुमार महतो, जिला के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता राम नारायण सिंह, बीडीओ अनिल कुमार, सीओ अरुणिमा एक्का, मुखिया माया देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों से सीधे जुड़ने का अवसर: विधायक अमित महतो ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के जन-जन तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इससे आम जनता और अधिकारियों के बीच की दूरी कम होगी और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधायक ने यह भी कहा कि अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड या जिला कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ: कार्यक्रम में असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल, धोती एवं साड़ी का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों- अबुआ आवास, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, राजस्व, पेंशन, कृषि ऋण, स्वास्थ्य विभाग आदि, की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए गए। कुल 488 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के पास भूमि प्रतिवेदन एवं ऑनलाइन सेवाओं के लिए कई आवेदन शामिल थे। वहीं ग्रामीणों ने एक ही जगह पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलने पर संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया।