Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGovernment Marketplace-JEM Workshop in Ranchi Solutions for Sellers and MoU Proposal
जेम सेलर संवाद में झारखंड चैंबर के प्रतिनिधि हुए शामिल

जेम सेलर संवाद में झारखंड चैंबर के प्रतिनिधि हुए शामिल

संक्षेप:

रांची में गवर्नमेंट मार्केटप्लेस-जेम द्वारा आयोजित कार्यशाला में झारखंड चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। जेम पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर चर्चा हुई। सह सचिव रोहित पोद्दार ने एमओयू का प्रस्ताव रखा, जिससे व्यापारी पोर्टल से जुड़ सकेंगे। मासिक कार्यशालाएं आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया।

Jan 19, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। गवर्नमेंट मार्केटप्लेस-जेम की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित जेम सेलर संवाद में झारखंड चैंबर के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जेम के वाणिज्य सचिव व सीईओ ने जेम पोर्टल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में विशेष रूप से सेलर्स को पोर्टल पर आनेवाली तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं को प्रतिभागियों ने सामने रखा, जिस पर अधिकारियों द्वारा समाधान और मार्गदर्शन भी दिया गया। चैंबर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने जेम पोर्टल और झारखंड चैम्बर के बीच एमओयू किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस एमओयू से राज्य के अधिकाधिक व्यापारी और उद्यमी पोर्टल से जुड़ सकेंगे और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

झारखंड चैम्बर की एमएसएमई उप समिति के चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं मासिक आधार पर झारखंड चैम्बर के सहयोग से आयोजित की जाएं ताकि पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समाधान राज्य स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जा सके। चैंबर पत्रिका उप समिति की बैठक वहीं, चैंबर भवन में झारखंड चैंबर के पत्रिका उप समिति की बैठक हुई। बैठक में पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा के साथ ही आगामी संस्करण के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन के लिए कंटेंट की समीक्षा के साथ ही विज्ञापनों की बुकिंग पर भी चर्चा की गई। स्टेकहोल्डर्स से जुडे मुद्दों पर पत्रिका में आर्टिकल के प्रकाशन के लिए ईच्छुक विशेषज्ञों से उप समिति के चेयरमैन अनीश बुधिया द्वारा आर्टिकल प्रेषित करने की भी अपील की गई। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि जल्द ही चैंबर के इस सत्र की पहली पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। बैठक में डॉ अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, अनीश बुधिया, विकास विजयवर्गीय और अमित शर्मा उपस्थित थे।