Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGossner College Wins Men s Football Tournament at Ranchi University
रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता गोस्सनर कॉलेज टीम का अभिनंदन

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता गोस्सनर कॉलेज टीम का अभिनंदन

संक्षेप: रांची विश्वविद्यालय के अंतर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में गोस्सनर कॉलेज ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता। खिलाड़ियों का स्वागत कॉलेज में किया गया, जहाँ प्राचार्या ने ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने खेल और पढ़ाई...

Fri, 17 Oct 2025 04:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट पुरुष वर्ग का खिताब गोस्सनर कॉलेज रांची के जीतने के बाद शुक्रवार को खिलाड़ियों का कॉलेज में स्वागत हुआ। मौके पर प्राचार्या प्रो ईलानी पूर्ति को ट्रॉफी भेंट कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसी तरह अपना और कॉलेज का नाम रोशन करते रहें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी योगदान दें। क्योंकि, खेल के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। वर्सर प्रो प्रवीण सुरीन ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विनय जॉन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कई बड़े नाम हुए हैं, जो गोस्सनर कॉलेज से ही पासआउट हैं।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विभा हांसदा ने भी कहा कि खेल और पढ़ाई दोनों आज के विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। डीन आर्टस डॉ प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रो अमरदीप टोपनो, डॉ योताम कुल्लू, प्रो जोलेन सोय,प्रो अमित कुजूर, गेम इंचार्ज प्रोहेमंत टोप्पो व अन्य शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं दी।