गोस्सनर टाइम्स के 10वें अंक का विमोचन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग ने शुक्रवार को 'गोस्सनर टाइम्स' के दसवें संस्करण का विमोचन किया। यह अंक जुलाई से दिसंबर 2025 की गतिविधियों को दर्शाता है, जिसमें शैक्षणिक भ्रमण, कार्यशाला और डॉक्यूमेंट्री शूट शामिल हैं। छात्रों ने लेखन और संपादन कार्य में भाग लिया, जिससे उन्हें व्यावहारिक ज्ञान मिला।

गोस्सनर टाइम्स के 10वें अंक का विमोचन

रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के न्यूजलेटर ‘गोस्सनर टाइम्स’ के दसवें संस्करण का विमोचन शुक्रवार को प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. इलानी पूर्ति ने किया। यह अंक जुलाई से दिसंबर 2025 की गतिविधियों पर आधारित है, जिसमें शैक्षणिक भ्रमण, कार्यशाला और डॉक्यूमेंट्री शूट जैसे कार्यों का विवरण है। संपादक मंडल में सेमेस्टर-4 की कशफ, साक्षी, अदिति, अमीषा, हर्ष, रश्मि, अनूप और आकाशदीप शामिल है। प्रो. पूर्ति ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देता है। शिक्षिका महिमा गोल्डेन ने बताया कि इसका लेखन और संपादन पूरी तरह विद्यार्थियों ने किया है, जिससे उन्हें पत्रकारिता, संपादन और टीमवर्क की व्यावहारिक समझ मिली।

अनूप अलेक्जेंडर ने संपादन व रश्मि ने शोध कार्य किया। इस अवसर पर पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. आशा रानी केरकेट्टा, डॉ. मृदुला खेस, संतोष कुमार और अनुज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।