Google DevFest 2025 Major Tech Event at BIT Mesra Focuses on AI and Innovation बीआईटी मेसरा के गूगल देवफेस्ट से रांची बनेगी टेक्नोलॉजी हब, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGoogle DevFest 2025 Major Tech Event at BIT Mesra Focuses on AI and Innovation

बीआईटी मेसरा के गूगल देवफेस्ट से रांची बनेगी टेक्नोलॉजी हब

रांची में 11 अक्तूबर को बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान में गूगल देवफेस्ट-2025 का आयोजन होगा। इसमें 3,000 से अधिक प्रतिभागी और 20 तकनीकी सत्र होंगे। इस बार का विषय है एआ और इनोवेशन। कार्यक्रम में हैकाथॉन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 30 Sep 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
बीआईटी मेसरा के गूगल देवफेस्ट से रांची बनेगी टेक्नोलॉजी हब

रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में 11 अक्तूबर को गूगल देवफेस्ट-2025 होगा। इसे गूगल डेवलपर ग्रुप (जीडीजी) रांची द्वारा साइबर पीस फाउंडेशन की मदद से किया जा रहा है। देवफेस्ट देशभर के सबसे बड़े सामुदायिक तकनीकी आयोजनों में से एक है, जिसमें डेवलपर, उद्योगपति, शोधकर्ता, स्टार्टअप संस्थापक और तकनीक प्रेमी एक साथ जुटेंगे। इस बार देवफेस्ट का विषय है एआ और इनोवेशन: डेवलपरों को नए, तकनीकी और जिम्मेदार समाधान बनाने के लिए सशक्त बनाना। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा, क्लाउड, मशीन लर्निंग (एमएल), स्टार्टअप ईकोसिस्टम और भविष्य की तकनीक पर विशेष चर्चाएं होंगी। क्या-क्या होगा फेस्ट में इस व्यापक तकनीकी उत्सव में 3,000 से अधिक प्रतिभागियों, 2,000 से अधिक डेवलपर, 1,500 से अधिक आईटी पेशेवर और देश-विदेश से आए हुए विशेषज्ञ शामिल होंगे।

देवफेस्ट में 20 से अधिक तकनीकी सत्र होंगे। साथ ही गूगल डेवलपर विशेषज्ञ और अन्य अंतरराष्ट्रीय वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। उत्सव में हैकाथॉन, कार्यशाला, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रस्तुति सत्रों का आयोजन भी होगा। बताया जा रहा है कि यह आयोजन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए नेटवर्किंग और करियर अवसरों का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। जीडीपी, रांची के प्रमुख संयोजक तुषार राज ने बताया कि यह आयोजन न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए तकनीकी विकास और नवाचार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है और प्रतिभागी इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।