ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभारतीय नौसेना में युवाओं के लिए करियर के अच्छे अवसर

भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए करियर के अच्छे अवसर

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी), में भारतीय नौसेना में करियर व उपलब्ध अवसरों से मंगलवार को छात्रों को अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम नौसेना की ओर से जागरुकता अभियान के तहत किया गया था।...

भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए करियर के अच्छे अवसर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 12 Feb 2020 01:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी), में भारतीय नौसेना में करियर व उपलब्ध अवसरों से मंगलवार को छात्रों को अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम नौसेना की ओर से जागरुकता अभियान के तहत किया गया था। इसमें लेफ्टिनेंट कमांडर पार्थ सिंह सैन ने विद्यार्थियों को नौसेना के करियर विकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना देश का गौरव है। इसमें भर्ती होने वाले जवान न सिर्फ रोजगार पाते हैं, बल्कि देश सेवा का फर्ज भी अदा करते है। उन्होंने विद्यार्थियों को नौसेना में भर्ती होने की अहर्ता, लाभ, नौसेनिकों को वर्षभर में मिलनेवाली छुट्टी, बीमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नौसेना का मूल मंत्र सम्मान, जुनून और प्रतिबद्धता है। विद्यार्थियों नौसेना से संबंधित कई सवाल भी पूछे, जिनके जवाब लेफ्टिनेंट कमांडर पार्थ सिंह ने दिए।

कार्यक्रम ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की देखरेख में हुआ। इसमें कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्ल्वी चोहान, प्रो केपी दत्ता, डॉ शालिनी सिंह, प्रो अंकित सिंह, प्रो सरिता मुर्मू, डॉ ममता के अलावा अन्य शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें