ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकोहरे के कारण गो एयरवेज का विमान रद्द

कोहरे के कारण गो एयरवेज का विमान रद्द

दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण सोमवार को गो एयरवेज के दिल्ली-रांची विमान को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से रांची आनेवाली अन्य चार विमान एक घंटा से ज्यादा विलंब से रांची पहुंचे। लो विजिविलिटी के कारण...

कोहरे के कारण गो एयरवेज का विमान रद्द
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 30 Jan 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण सोमवार को गो एयरवेज के दिल्ली-रांची विमान को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से रांची आनेवाली अन्य चार विमान एक घंटा से ज्यादा विलंब से रांची पहुंचे। लो विजिविलिटी के कारण विमान संख्या जी 8-237 को दिल्ली से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। गो एयरवेज एयरलाइंस द्वारा इस विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को सुबह साढ़े नौ बजे विमान रद होने की सूचना दे दी गई थी।हालांकि कुछ यात्रियों को शाम के विमान से दिल्ली भेजा गया। जो यात्री अगले दिन यात्रा करना चाहते थे, उन्हें इसकी सुविधा दी गई। जो यात्रा नहीं करना चाहते थे, उन्हें टिकट का पूरा पैसा वापस किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें