ले लेक में नए साल पर ग्लैम नाइट का होगा आयोजन
Dec 28, 2024 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में 31 दिसंबर को ग्लैम नाइट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगा। अर्जेंटिना की बेली डांसर और डीजे मून का प्रदर्शन होगा। कपल के लिए एंट्री फीस 7999 रुपये है,...

रांची। ले लेक सरोवर पोर्टिकों में 31 दिसंबर को ग्लैम नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रात आठ से शुरू होगा, जो देर रात 12.30 बजे तक चलेगा। प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम में खासतौर पर अर्जेंटिना की बेली डांसर, डीजे मून को बुलाया गया है। साथ ही पॉल्स डांस ग्रुप भी प्रस्तुति देंगे। वहीं, इंट्री फी कपल के लिए 7999 और टैक्स, फैमिली के लिए 10199 और एकल महिला के लिए 4499 और टैक्स लगेगा। कार्यक्रम के दौरान लोग स्वादिष्ट व्यंजनों, मिठाईयों और पेय पदार्थों का आनंद उठा सकेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




