ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में कल रैंप पर जलवे बिखेरेंगी सनी लियोनी

रांची में कल रैंप पर जलवे बिखेरेंगी सनी लियोनी

मेगा मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड 2017 ईस्ट जोन के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट परफॉर्मर के रूप में सनी लियोनी आ रही हैं। साथ ही मॉडलों को जज करने और स्टेज पर खुद को कैसे पेश करें, इसकी जानकारी देने...

रांची में कल रैंप पर जलवे बिखेरेंगी सनी लियोनी
Center,RanchiThu, 25 May 2017 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मेगा मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड 2017 ईस्ट जोन के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट परफॉर्मर के रूप में सनी लियोनी आ रही हैं। साथ ही मॉडलों को जज करने और स्टेज पर खुद को कैसे पेश करें, इसकी जानकारी देने मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर यानी गीता मां भी रांची आ रही हैं। वह शुक्रवार को रांची पहुंचेंगी। देखा जाए तो फैशन शो का सही मायना बहुत दिनों बाद रांची के युवाओं को मिला है। 27 मई को होने वाले फैशन शो की तैयारी अंतिम चरण में है। मॉडलों को हर तरीके से किया गया प्रशिक्षित चार राज्यों के 27 मॉडलों को हर तरीके के प्रशिक्षित किया गया है। इसके तहत प्रतिभागी पिछले दस दिनों से ग्रुमिंग क्लास में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्हें फिजिकल फिटनेस, जुंबा डांस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि के टिप्स दिए जा रहे हैं। यह सब मुंबई से आए प्रोफेशनल ट्रेनर रिक ब्राउन, जिनीया, यूवी कर रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए मुंबई से 112 लोगों की टीम आ रही है। इसमें इंटरनेशनल शो डायरेक्टर राजीव खींची, प्रिंस ऑफ इंडिया मनविंद्र सिंह गोहिल, बॉलीवुड की लेखिका अनुराधा तिवारी, इंटरनेशनल फिटनेस मॉडल युवराज शर्मा, बलजीत चड्डा, एक्टर विकास वर्मा, डॉ. सैम प्रसाद मौजूद रहेंगे। विनर को मिलेगा एक लाख रुपए शो के विजेता को एक लाख रुपया पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। वहीं पहले रनरअप को 51 हजार और दूसरे रनर-अप को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा कई संतावना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। फाइनल शो में 27 मॉडलों में 14 मेल और 13 फिमेल मॉडल शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें