गिरिडीह के जयंत को पहले प्रयास में मिली सफलता
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के जयंत कुमार सिन्हा ने पहले प्रयास में ही जेपीएससी में 80वीं रैंक हासिल की। उन्होंने 2023 में तैयारी शुरू की और विषयवार सिलेबस पर ध्यान केंद्रित किया। जयंत ने अपनी पढ़ाई बीएनएस...

रांची, वरीय संवाददाता। गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के जयंत कुमार सिन्हा को जेपीएससी में पहले प्रयास में ही सफलता मिली। 80वीं रैंक के साथ प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं। जयंत ने 10वीं की पढ़ाई बीएनएस डीएवी, गिरिडीह से की है। धनबाद से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और स्नातक विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से पूरी की। जयंत ने कहा कि 2023 के जनवरी से उन्होंने जेपीएससी की तैयारी शुरू की थी। विषयवार सिलेबस पर फोकस करना और विषयों पर समझ रखना सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट की चिंता छोड़ फोकस और लगातार लगे रहने से सफलता जरूर मिलेगी।
जयंत के पिता मुकेश कुमार सिन्हा गिरिडीह में व्यवसायी हैं। पिंकी सिन्हा हाउसवाइफ हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




