
जरूरतमंदों तक प्रेम पहुंचाएं, सेवा भावना को आगे बढ़ाएं: बिशप
संक्षेप: रांची में जीईएल चर्च कलीसिया ने रविवार को अपने 180वें मिशन पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर विशेष आराधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रार्थना की गई। बिशप सीमांत तिर्की ने संदेश दिया कि प्रेम और सेवा का कार्य आगे बढ़ाना है। इसके बाद गोस्सनर मीडिल स्कूल में मीणा बाजार का आयोजन हुआ, जिसमें मसीही परिवारों ने भाग लिया।
रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च कलीसिया ने रविवार को अपनी स्थापना का 180वां मिशन पर्व के रूप में मनाया। इसको लेकर जीईएल चर्च की सभी मंडलियों में विशेष आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जीईएल चर्च कंपाउंड में विशेष प्रार्थना की गई। पूर्व में स्मारक पत्थर के समीप प्रार्थना हुई। इसके साथ ही क्राइस्ट चर्च के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। अपने संदेश में बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि जिस तरह मिशनरियों ने यीशु के प्रेम को बांटा, वैसे ही जरूरतमंदों तक उसका प्रेम पहुंचाना है और सेवा कार्य और सेवकाई के कार्य को आगे ले जाना है।

शाम को गोस्सनर मीडिल स्कूल मैदान में मीणा बाजार लगाई गई। जिसमें टोला मंडलियों के द्वारा कई तरह के खेलकूद, खानपान व मनोरंजन के स्टॉल लगाए गए। इसमें मसीही परिवार ने काफी संख्या में शिरकत की और मीणा बाजार का लुत्फ उठाया। इसी क्रम में युवा संघ, महिला संघ व मंडलियों के द्वारा धार्मिक गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मॉडरेटर मार्शल केरकेटटा, महासचिव ईश्वरदत्त कंडुलना, सचिव अटल खेस, रेव्ह अनूप जोली भेंगरा सहित काफी संख्या में मसीही विश्वासी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




