Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGeeta Maitri Milan Organised at Ranchi University Spiritual Insights and Future Plans
जीवन को नई दृष्टि देती है भगवद्गीता: डॉ. संजय मालपाणी

जीवन को नई दृष्टि देती है भगवद्गीता: डॉ. संजय मालपाणी

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय में गीता परिवार द्वारा गीता मैत्री मिलन का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगीतमय गीता पारायण और 'लर्न गीता' की प्रस्तुति की गई। डॉ. संजय मालपाणी ने गीता के जीवनदृष्टि पर प्रकाश डाला। भविष्य में गीता कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।

Dec 07, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। गीता परिवार की ओर से रविवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में गीता मैत्री मिलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्य के सैकड़ों साधकों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षक प्रस्तुति संगीतमय गीता पारायण रही। इसका सुंदर गायन 'लर्न गीता' कार्यक्रम की संचालिका ज्योति शुक्ला एवं कविता वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन गीता परिवार झारखंड टीम ने अनुशासित वातावरण में किया, जिसकी तैयारियों में लगभग 100 कार्यकर्ता डेढ़ महीने से लगे थे। डॉ. संजय मालपाणी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवद्गीता हमारे जीवन को नई दृष्टि देती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह विपरीत परिस्थितियों के क्रम में मिली चुनौतियों में स्थिरता, संबंधों में समत्व और कर्म में दक्षता का ज्ञान देती है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए काफी प्रेरणाप्रद बताया। आशा साबू ने गीता परिवार के 'लर्न गीता' की वैश्विक गतिविधियों, बाल-संस्कार अभियान एवं युवा मार्गदर्शन कार्यक्रमों का परिचय देते हुए झारखंड टीम की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल से संदीप सोमानी एवं अशोक साबू उपस्थित रहे। भविष्य की योजना और नई टीम गीता परिवार की ओर से यह बताया गया कि आगामी समय में ऐसे ही गीता के कार्यक्रम, बाल-संस्कार शिविर, युवा प्रेरक सत्र व गीता अध्ययन समूह झारखंड में नियमित रूप से आरंभ किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार गीता-सद्भाव से जुड़ सकें। बालकों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए स्वामी गोविंददेव गिरि के इस कार्य से सभी को जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन वीणा मुंद्रा एवं रीता लोढ़ा ने किया। इस दौरान गीता परिवार झारखंड की केंद्रीय टीम की भी घोषणा की गई, जिसमें अमरनाथ साहू, वेंकटराम शर्मा, प्रीति अग्रवाल, उषा बंका समेत अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल थे। अंत में, सभी साधकों ने गीता पढ़ें, पढ़ाएं, जीवन में लाएं का संकल्प दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन किया।